Tuesday, April 19, 2011

भाइयो अण्णा के संविधान द्रोह से सावधान ! by Pratap Chatse

भाइयो अण्णा के संविधान द्रोह से सावधान !

भाइयो बाबासाहब ने लिखा हुआ संविधान को सरकार अन्ना हज़ारे के साथ मिलकर बदलना चाहती हैं। सरकार और अन्ना हज़ारे मिले हुए हैं ॥ चार दिनो का अनशन का अन्ना ने नाटक किया हैं। चार दिन अनशन करने के बावजूद अन्ना चलने फिरने लायक थे। अनशन सिर्फ एक ढोंग हैं। नाटक हैं। भाइयो अण्णा के संविधान द्रोह से सावधान ! लोकपाल विधेयक के नाम पर चलने वाला नाटक अब खत्म हो चूका है ! आनेवाले दिनोमे अण्णा और उनके साथी जैसे रामदेव बाबा, अग्निवेश ऐसे पत्थर के पुजारी १२० करोड़ लोगो के लिए कायदोंका का मसुदा बनाकर देंगे ! या इनके द्वारा चुने गए लोग जो बोलेंगे वह कायदा होगा ! ऐसी व्यवस्था यहाँ बनायीं जा रही है ! फिर आपके द्वारा चुने गए लोग संसद में क्या करेंगे ? आप अभी अपने प्रतिनिधि चुनना बंद करदो....पता चला है की यही लोग आनेवाले दिनोमे चुनाव प्रक्रिया को भी बदलने वाले है.....दोस्तों अब नींद से जागो....आनेवाली तूफान से लड़ने की तय्यारी करो...क्योंकि यहाँ फिर से वही राज्य आनेवाला है....यहाँ की लोकतान्त्रिक व्यवस्था जाकर १०० साल पहले तक देखि गई थी वो व्यवस्था फिर से आनेवाली है...भारत के संविधान में कानून बनाने की प्रक्रिया को सविस्तार में दिया गया है....सरकार किसी कानून को बनाते वक्त वो हर तरहसे जनता के सामने रखा जाता है....विशेषज्ञोके द्वारा विश्लेषित किया जाता है....श्यायद ये अण्णा और उनके बाकी साथियोंको मालूम नहीं होगा...अगर इनके द्वारा चुने गए लोगो के माध्यम से कानून का मसुदा बनाया जायेगा और सरकार उसे मान्य करेगी तो भारत में स्थापित संविधान और संसद का कोई महत्व नहीं रहेगा...आपको अपना प्रतिनिधि चुनानेका और उसके माध्यमसे कानून बनाने की प्रक्रिया में शामिल होने का आप लोगो का हक़ भी छिना जायेगा ! ध्यान रखिये लोकशाही को हुकुमशाहिमे बदलनेसे रोकिये ! अपना अधिकार सुरक्षित रखिये ! देश का संविधान और संसद सुरक्षित रखिये ! बाबा, बुवा, भटोंको कानून में हस्तक्षेप करने से रोकिये ! संविधान बचाकर मानवतावाद को बचाइए ! ये लढाई आपकी की, फिर गुलाम बनने से पहले ऐसी षड्यंत्रकारी ताकतों से बचिए ! संविधान का सही पालन ही सब इच्छओंका समाधान है ! संविधान का पालन करे, भ्रष्टाचार से मुक्त रहे !
By: Pratap Chatse

No comments:

Post a Comment